बुजुर्गों के साथ हुई बर्बरता मामले में 6 मास्टरकर्मी हुए निलंबित, निगम अपर आयुक्त के खिलाफ होगी जांच

बुजुर्गों के साथ हुई बर्बरता मामले में 6 मास्टरकर्मी हुए निलंबित, निगम अपर आयुक्त के खिलाफ होगी जांच

बुजुर्गों के साथ हुई बर्बरता मामले में 6 मास्टरकर्मी हुए निलंबित, निगम अपर आयुक्त के खिलाफ होगी जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 9, 2021 5:14 pm IST

इंदौरः बुजुर्गों के साथ हुई बर्बरता की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में 6 मास्टर कर्मियों को दोषी पाया गया है, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि मास्टर कर्मियों की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है और इससे इंदौर नगर निगम की छवि धूमिल हुई है। मामले में अब निगम अपर आयुक्त प्रताप सिंह सोलंकी के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।

Read More: मंथन-2021 में बनेगा स्वास्थ्य सेवाओं में आत्म-निर्भर का रोडमैप, सीएम शिवराज के नेतृत्व में होगा आयोजन

जानें पूरा मामला
29 जनवरी को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार करते देखा गया था। बेसहारा बुजुर्गों को निगम के कर्मचारियों ने जानवरों की तरह ठूंसकर कचरा गाड़ी में भरा और उन्हें शहर से बाहर छोड़ने जा पहुंचे। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बाद में सरकार ने दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में निर्देश देते हुए कहा था कि बुजुर्गों के प्रति अमानवीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Read More: IPS अधिकारियों को मिला जिले का प्रभार, बनाए गए इन जिलों के एसपी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"