लॉक डाउन 4.0 में मिलेगी कई तरह की छूट, अलग-अलग जोन में बांटे जाएंगे वार्ड, जिला कलेक्टर ने कही ये बात…

लॉक डाउन 4.0 में मिलेगी कई तरह की छूट, अलग-अलग जोन में बांटे जाएंगे वार्ड, जिला कलेक्टर ने कही ये बात...

लॉक डाउन 4.0 में मिलेगी कई तरह की छूट, अलग-अलग जोन में बांटे जाएंगे वार्ड, जिला कलेक्टर ने कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 15, 2020 5:33 pm IST

जबलपुर: कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन कर दिया है। बावजूद इसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर हालात को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन 4.0 लागू करने का फैसला लिया है। इसी बीच मध्यप्रदेश की न्यायधानी के कलेक्टर भरत यादव ने लॉक डाउन 4.0 को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Read More: केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखा पत्र, कहा- मजदूरों की घर वापसी के लिए सुविधाएं मुहैया करवाएं

कलेक्टर भरत यादव ने कहा है कि 17 मई के बाद लॉकडाउन 4.0 में होंगी कई रियायतें। शहर के वार्डों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में बांटा जाएंगा। ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन वाले वार्डों में लॉकडाउन में मिलेंगी कई छूट। फिलहाल अभी इस संबंध में कोई निर्देश शासन की ओर से नहीं आया है।

Read More: आज रात 11 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक टोटल लॉक डाउन, सिर्फ ये दुकानें रहेंगी खुली

बता दें कि जबलपुर में अब तक कुल 170 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 79 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं जबकि 81 लोगों का इलाज अभी भी जारी है। वहीं, 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: अंबेडकर अस्पताल में अधीक्षक और स्टाफ नर्स के बीच हुआ जमकर ​विवाद, अधीक्षक पर अभद्रता का आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"