मेकाहारा में मारपीट करने वाला जेल प्रहरी 14 दिन की रिमांड पर, जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, सुरक्षा के लिए होगा कमेटी का गठन

मेकाहारा में मारपीट करने वाला जेल प्रहरी 14 दिन की रिमांड पर, जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, सुरक्षा के लिए होगा कमेटी का गठन

मेकाहारा में मारपीट करने वाला जेल प्रहरी 14 दिन की रिमांड पर, जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, सुरक्षा के लिए होगा कमेटी का गठन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: February 23, 2021 2:37 pm IST

रायपुर: जेल प्रहरी द्वारा मरपीट मामले में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। जूडो ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से बैठक के बाद यह फैसला लिया है। वहीं, ज्यूनियर डॉक्टर से मारपीट करने वाले जेल प्रहरी शत्रुघ्न उरांव को निलंबित कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मेडिकल स्टाफ के सुरक्षा के लिए कमेटी गठन करने की घोषणा की है। कमेटी में हॉस्पिटल के वार्ड ब्वाय, नर्स से लेकर डाक्टर और डीन तक शामिल होंगें, जो किसी भी घटना, दुर्घटना की जांच भी करेंगे।

Read More: ‘राजा’ का अपहरण! कमरे में बंद कर बेरहमी से की पिटाई, 10-11 लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम

मामले को लेकर आज हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जूनियर डाक्टरों को आश्वासन दिया कि जेल प्रहरी पर कार्रवाई में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होगा। रायपुर मेडिकल काॅलेज के डीन डा. विष्णु दत्त ने बताया कि कमेटी के सदस्यों द्वारा काॅलेज-हॉस्पिटल स्टाफ की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुझाव दिया जाएगा, उसे पूरा किया जाएगा।

Read More: बीजेपी विधायक ने संभाग की सड़कों को लेकर विधानसभा में लगाया सवाल, PWD ने घर भेजा 15 किलो वजन का जवाब

डा. दत्त ने कहा कि मशीन खरीदी सहित संसाधनों की कमी दूर करने के लिए लिखा जाएगा। बता दें कि सोमवार को मेकाहारा के रेडियोलाॅजी विभाग में जेल प्रहरी और डाक्टर के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद रायपुर मेडिकल काॅलेज के जूनियर डाक्टर दिनभर हड़ताल पर थे।

Read More: मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ का होगा कायाकल्प, तीर्थयात्रियों के ठहरने, प्रसादी और ध्यान केंद्र की होगी व्यवस्था

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"