सागर में गरजे सिंधिया, कहा- मैंने नहीं कर्ज माफी ना करने वालों ने की गद्दारी, राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस को हो रहा पेट दर्द

सागर में गरजे सिंधिया, कहा- मैंने नहीं कर्ज माफी ना करने वालों ने की गद्दारी, राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस को हो रहा पेट दर्द

सागर में गरजे सिंधिया, कहा- मैंने नहीं कर्ज माफी ना करने वालों ने की गद्दारी, राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस को हो रहा पेट दर्द
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: September 25, 2020 11:53 am IST

सागर: आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी पारा चरम पर है। उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल पूरजोर कोशिश कर रही है। जहां एक ओर कमलनाथ सत्ता में वापसी के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर शिवराज-सिंधिया की जोड़ी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरा दमखम चुनावी मैदान में झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में आज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सागर क्षेत्र का दौरा किया और सभा को संबोधित किया।

Read More: ‘तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अनजाना’ जैसे हजारों गाने से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़ का अंत

आमसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैंने नहीं कर्ज माफ ना करने वालों ने गद्दारी की। अयोध्या में राममंदिर निर्माण से कांग्रेस को पेटदर्द हो रहा। ये चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। इसलिए जनता शिवराज-सिंधिया की जोड़ी को चुने।

Read More: MLA रेणु जोगी के हाथों जूस पीकर अमित जोगी ने खत्म किया आमरण अनशन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद

बता दें कि प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रानीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के नेता जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

Read More: राजस्थान: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, स्टूडेंट्स को मिलेगी ‘फ्री’ गाइडेंस, जानें ये बातें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"