कमलनाथ कैबिनेट का फैसला, गेहूं पर 160 रुपए और मक्का पर 250 रुपए बोनस, सोयाबीन पर भी

कमलनाथ कैबिनेट का फैसला, गेहूं पर 160 रुपए और मक्का पर 250 रुपए बोनस, सोयाबीन पर भी

कमलनाथ कैबिनेट का फैसला, गेहूं पर 160 रुपए और मक्का पर 250 रुपए बोनस, सोयाबीन पर भी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: March 5, 2019 3:10 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों को गेहूं पर 160 रुपए और मक्का पर 250 रुपए बोनस दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार देर रात हुई कमलनाथ कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही अन्य कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

कैबिनट ने तय किया कि सोयाबीन पर भी बोनस दिया जाएगा। वहीं बैठक में सीएम कमलनाथ ने मंत्रियों को नसीहत दी। उन्होंने मंत्रियों के बयानों को लेकर उन्हें नसीहत दी। मुख्यमंत्री लोगों के बीच सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी। बताया जा रहा है कि कमलनाथ मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और मंत्री जीतू पटवारी के बयान से नाराज हैं।

यह भी पढ़ें : राफेल मामले में लगाई गई पुर्नविचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को करेगा सुनवाई

कैबिनेट ने राघोगढ़ गन्ना मिल को साढ़े आठ करोड़ का ऋण दिए जाने को भी मंजूरी दी। इसके अलावा साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए 8 पद, उद्यान एवम टेक्नोलॉजी में 6 पद, नए जिले निवाड़ी में चुनाव के लिए 5 पद स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, तेंदूपत्ता संग्राहकों की राशि बढ़ाई गई। शराब लाइसेंस के नवीनीकरण की राशि 20 फीसदी बढ़ाई गई। गांवों में शहीदों के स्मारक बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। वहीं यह भी तय किया गया कि सामान्य प्रशासन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी शहीदों के परिजनों की समस्याएं सुनेंगे। कैबिनेट ने पोषण आहार आपूर्ति में निजी कंपनियों के टेंडर की अवधि 6 महीने बढ़ाई है।


लेखक के बारे में