जनवरी के अंत तक हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले जाएंगे कई जिले के कलेक्टर और एसपी

जनवरी के अंत तक हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले जाएंगे कई जिले के कलेक्टर और एसपी

जनवरी के अंत तक हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले जाएंगे कई जिले के कलेक्टर और एसपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: January 8, 2020 3:22 am IST

भोपाल: नगरीय निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर मध्यप्रदेश प्रशासन से प्रशासनिक सर्जरी के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सरकार कई जिलों में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की तैयारी कर रही है। सरकार की इस कार्रवाई में कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस सहित कई विभाग के अधिकारियों का नाम शामिल है। सरकार तबादला आदेश जनवरी के अंत तक जारी कर सकती है। माह के अंत तक जारी होने वाली इस तबादला सूची को लेकर कहा जा रहा है कि लिस्ट में ऐसे लोगों का नाम शामिल किया जा सकता है, जिनका परफॉर्मेंस ठीक नहीं है।

Read More: जामगांव आर के पास दो बसों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, 21 यात्री घायल

मिली जानकारी के अनुसार एक दर्जन विभागों के प्रमुख सचिव भी बदले जाना है। हाल ही में सचिव एवं प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति होने वाले अधिकारियों को भी नई पदस्थापना मिलना है। पदोन्नति के बाद से प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे में तबादले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Read More: पिछले एक साल में रायपुर में लूट और हत्या के मामलों में हुई बढ़ोतरी, पुलिस विभाग ने पेश किया लेखा-जोखा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"