भाजपा ने विक्रम उसेंडी को सौंपी छत्तीसगढ़ की कमान

भाजपा ने विक्रम उसेंडी को सौंपी छत्तीसगढ़ की कमान

भाजपा ने विक्रम उसेंडी को सौंपी छत्तीसगढ़ की कमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 8, 2019 1:18 pm IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा संगठनिक फेरबदल हुआ है। कांकेर सांसद विक्रम उसेंडी को भाजपा ने छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले धरमलाल कौशिक प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन शुरू कर दिया था। वहीं, इस पद के लिए पार्टी के कई बड़े नेताओं ने अपनी दावेदारी भी हाईकमान को प्रस्तुत की थी। अंतत: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को विक्रम उसेंडी के नाम पर मुहर लगा दी है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"