राम मंदिर भूमिपूजन पर जश्न मना रहे व्यापारियों से मारपीट करना SDOP और SDM को पड़ गया भारी, हटाए गए तत्काल प्रभाव से

राम मंदिर भूमिपूजन पर जश्न मना रहे व्यापारियों से मारपीट करना SDOP और SDM को पड़ गया भारी, हटाए गए तत्काल प्रभाव से

राम मंदिर भूमिपूजन पर जश्न मना रहे व्यापारियों से मारपीट करना SDOP और SDM को पड़ गया भारी, हटाए गए तत्काल प्रभाव से
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: August 6, 2020 6:42 pm IST

खरगोन: शहर में सराफा व्यापारियों के साथ मारपीट मामले में SDOP ग्लैडमिन एडवर्ड ई कार और SDM अभिषेक गेहलोत को हटा दिया गया है। SDOP को पुलिस मुख्यालय भोपाल, जबकि SDM को सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि व्यापारियों से मारपीट की घटना के बाद सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से चर्चा भी की थी।

Read More: इन क्षेत्रों में बंद रहेंगी सभी दुकानें, शादी समारोह समारोह में सिर्फ 20 लोग हो सकेंगे शामिल, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

वहीं, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट कर घटना की निंदा की थी। उन्होंने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टैग करते हुए पुलिस को समझाइश देने की बात लिखी थी। इधर शहर के व्यापारियों ने भी दोनों अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सराफा व्यापारियों ने गुरुवार को बाजार भी बंद रखा था। वहीं, सकल हिन्दू समाज भी रैली निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था, जहां उन्होंने राज्यपाल और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

Read More: कल सीएम भूपेश बघेल बीजापुर जिले की जनता को देंगे 96 करोड़ रुपए की सौगात, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए करेंगे भूमिपूजन

बता दें कि 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमिपूजन पर खरगोन के सराफा बाजार में खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी की जा रही थी। इस दौरान SDOP ने आतिशबाजी कर रहे एक युवक को चांटा मार दिया और सारे पटाखे जब्त कर सराफा व्यापारियों की दुकानें सील कर दी साथ ही 13 व्यापारियों को पुलिस थाने ले आए थे। हालांकि व्यापारियों के विरोध और बीजेपी नेताओं के हस्तक्षेप के बाद हिरासत में लिए व्यापारियों को छोड़ दिया गया था। लेकिन लोगों के आक्रोश और मामले पर गरमाई राजनीति के बाद दोनों अधिकारियों को आखिरकार हटा दिया गया।

Read More: हिमाचल प्रदेश के उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, 30 जुलाई को ली थी शपथ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"