भूपेश पहुंचे ‘मुसाफिरखाना’, जानिए क्या कहा

भूपेश पहुंचे ‘मुसाफिरखाना’, जानिए क्या कहा

भूपेश पहुंचे ‘मुसाफिरखाना’, जानिए क्या कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 2, 2019 9:58 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए यूपी दौरे में हैं। गुरुवार को उन्होंने अमेठी लोकसभा के मुसाफिरखाना में जनसंपर्क कर राहुल गांधी को वोट देने की अपील की। भूपेश ने कहा, अमेठी की जनता का उत्साह बता रहा है कि राहुलजी इस बार रिकॉर्डतोड़ मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 मई शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे इन्हौना जिला अमेठी में जनसंपर्क करेंगे। वे दोपहर 12 बजे जगदीशपुर जिला अमेठी में जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 1.15 बजे हरीमऊ जिला अमेठी में आमसभा को संबोधित करने के बाद सीएम बघेल दोपहर 2 बजे जार्मो, दखिनवारा जिला अमेठी में आमसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 3 बजे पूरबगांव जिला अमेठी में जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 3.45 बजे सरायहदयशाह जिला अमेठी में जनसंपर्क करेंगे।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले लोकसभा उम्मीदवार अजय सिंह राहुल, हमें सब पता है किसका भंडारण है और किसकी है खदान 

मुख्यमंत्री शाम 4.10 बजे नरौली जिला अमेठी में जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.35 बजे बरौलिया जिला अमेठी में जनसंपर्क करेंगे। शाम 5 बजे गांधीनगर जिला अमेठी में आमसभा को संबोधित करने के पश्चात वे शाम 5.25 बजे को डीघा जिला अमेठी में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम5.50 बजे वे अशरफपुर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे और सीधे नसीराबाद रवाना हो जाएंगे जहां शाम 6.15 बजे वे फिर से एक आमसभा को संबोधित करेंगे।  


लेखक के बारे में