Vande Bharat: हामिद के लिए हिंदू ‘कट्टर’! पूर्व उपराष्ट्रपति ने हिंदुओं को बताया दक्षिणपंथ भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा, क्या अंसारी के बयान से शुरू होगा नया विवाद?

Hamid Ansari controversial statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को लगता है कि हिंदू दक्षिणपंथ भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

Vande Bharat: हामिद के लिए हिंदू ‘कट्टर’! पूर्व उपराष्ट्रपति ने हिंदुओं को बताया दक्षिणपंथ भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा, क्या अंसारी के बयान से शुरू होगा नया विवाद?

Hamid Ansari controversial statement/Image Credit: X Handle

Modified Date: September 21, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: September 21, 2026 11:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
  • हामिद अंसारी को लगता है कि हिंदू दक्षिणपंथ भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
  • इस बयान पर बीजेपी, VHP और संतों ने अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Hamid Ansari controversial statement: नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को लगता है कि हिंदू दक्षिणपंथ भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अंसारी ने जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी एक पुरानी टिप्पणी का हवाला देते हुए हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता को लेकर चिंता जताई। इस बयान पर बीजेपी, VHP और संतों ने अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नई दिल्ली में एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर के दौरान हामिद अंसारी ने जो कुछ कहा उसे बीजेपी ने हाथों-हाथ लिया और कांग्रेस की वैचारिक दिशा पर ही सवाल दाग दिया और कांग्रेस को मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस तक कह डाला।

Hamid Ansari controversial statement:  इधर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के खिलाफ बताया। हालांकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथ वाले बयान का बचाव किया।

हामिद अंसारी के बयान ने एक बार फिर देश की राजनीति में राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता, सनातन परंपरा और सांस्कृतिक पहचान पर बहस छेड़ दी है, जिसमें अब संत भी कूद पड़े हैं।

Hamid Ansari controversial statement:  एक बयान..एक पुराना संदर्भ और उसके बाद सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला, लेकिन सवाल ये है कि क्या हामिद अंसारी ने सिर्फ नेहरू के पुराने कथन को दोहराया या उनके बयान का मौजूदा राजनीतिक संदर्भ कुछ और है? क्या ऐसे बयान समाज को और ज्यादा सियासी खांचों में बांट देते हैं? फिलहाल हामिद अंसारी के बयान से बढ़ी सियासी तपिश फिलहाल कम होगी, लगता नहीं, लेकिन हामिद अंसारी का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया में पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो वायरल है, जो उन्होंने राज्यसभा में हामिद अंसारी की विदाई के समय का है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.