Mohan Yadav Cabinet Baithak Today: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा, मिल सकती है कई प्रस्तावों को मंजूरी

Mohan Yadav Cabinet Baithak Today: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा, मिल सकती है कई प्रस्तावों को मंजूरी

Mohan Yadav Cabinet Baithak Today: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा, मिल सकती है कई प्रस्तावों को मंजूरी

Mohan Yadav Cabinet Baithak Today | Photo Credit: AI

Modified Date: September 22, 2026 / 07:38 am IST
Published Date: September 22, 2026 7:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक
  • बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • कई विभागों की योजनाओं की निरंतरता के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

भोपाल: Mohan Yadav Cabinet Baithak Today आज राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये बैठक मंत्रालय में बुलाई गई है। आज की बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिस पर चर्चा होने के बाद मुहर लगाई जाएगी। बैठक में कई विभागों की योजनाओं की निरंतरता के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी।

खेल परिसर बनाने के प्रस्ताव पर निर्णय

Mohan Yadav Cabinet Baithak Today इसके अलावा बैठक में सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में खेल परिसर बनाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही भविष्य में बिजली की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 2,800 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना के लिए निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

पिछली बैठक का निर्णय

आपको बता दें कि इसके पहले 15 सितंबर को मोहन कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई थी। बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को 25 सितंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया। सरकार की ओर से इसे देश का बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनाने की बात कही गई है।

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम

इसके अलावा 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। (Mohan Cabinet Ke Faisle) इस अवसर पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे

सिंचाई परियोजनाओं को लेकर भी अहम फैसला

कैबिनेट बैठक में चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना को जारी रखने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। वहीं गोंड वृहद सिंचाई परियोजना को वर्ष 2031 तक जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। (Mohan Cabinet Ke Faisle)

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।