महिला ने पहले देवर के साथ मिलकर पति को और फिर देवर को उतारा मौत के घाट, राजधानी से सामने आया सीरियल किलिंग का मामला

महिला ने पहले देवर के साथ मिलकर पति को और फिर देवर को उतारा मौत के घाट, राजधानी से सामने आया सीरियल किलिंग का मामला

महिला ने पहले देवर के साथ मिलकर पति को और फिर देवर को उतारा मौत के घाट, राजधानी से सामने आया सीरियल किलिंग का मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: May 29, 2021 4:46 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सीरियल किलिंग का मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने पहले अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर बेटा-बेटी और पड़ोसी के साथ मिलकर देवर को भी मौत के घाट उतार दिया। वहीं, पुलिस ने आज महिला के पति का कंकाल उसके घर से बरामद किया है, जबकि कल देवर का शव बरामद किया गया था।

Read More: खुदाई के दौरान मिट्टी धसकने से 3 मजदूर दबे, मनरेगा के तहत किया जा रहा था कुएं का निर्माण, राहत और बचाव कार्य जारी

मिली जानकारी के अनुसार मामला कोलार थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने महिला के घर से उसके ​पति का कंकाल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पांच साल पहले देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर लाश घर पर ही दफना दी थी। वहीं, महिला ने बीते दिनों बेटा-बेटी और पड़ोसी के साथ मिलकर देवर को भी मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने महिला के देवर का शव और पति का कंकाल बरामद कर लिया है।

Read More: राजीव गांधी किसान न्याय योजना : छत्तीसगढ़ सरकार ने दी बड़ी राहत, सभी श्रेणी के भू-स्वामी और वन पट्टाधारी किसान होंगे पात्र, ऐसे करें पंजीयन

बता दें कि साल 2010 में भी ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ था। 30 वर्षीय उदयन दास ने अपने माता-पिता की 2010 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में घर पर हत्‍या कर दी थी और उनके शवों को घर के बगीचे में दफना दिया था। वहीं उदयन ने जुलाई 2016 में अपनी प्रेमिका आकांक्षा शर्मा की मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित घर में ही हत्या कर दी थी। बाद में उसने उसके शव को एक बॉक्‍स में रखकर बेडरूम के अंदर गाड़ कर उस पर कांक्रीट का चबूतरा बना दिया था।

Read More: आवासीय विद्यालय परिसर में मिली 200 से अधिक बच्चों की लाश, मची अफरातफरी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"