George Kurian Resigned News: मोदी सरकार के इस मंत्री का इस्तीफा हुआ मंजूर, एमपी से थे राज्यसभा के सांसद, जानिए क्या है पद छोड़ने की वजह

George Kurian Resigned News: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।

George Kurian Resigned News: मोदी सरकार के इस मंत्री का इस्तीफा हुआ मंजूर, एमपी से थे राज्यसभा के सांसद, जानिए क्या है पद छोड़ने की वजह

George Kurian Resigned News/Image Credit: X Handle

Modified Date: June 23, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: June 23, 2026 6:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।
  • जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह फैसला सामने आया है।
  • राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

George Kurian Resigned News: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह फैसला सामने आया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

अल्पसंख्यक और मत्स्य पालन मंत्रालय में थे राज्य मंत्री

65 साल के जॉर्ज कुरियन अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। (George Kurian Resigned News) उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया गया।

भाजपा के पुराने नेताओं में शामिल

George Kurian Resigned News: बता दें कि, जॉर्ज कुरियन भाजपा के संस्थापक काल से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह वर्ष 1980 से पार्टी के सदस्य रहे हैं। (George Kurian Resigned News)  राजनीति के साथ-साथ उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.