Pune Lohagad Fort Murder Case : सोनम से एक कदम आगे निकली सिया! हैप्पी बर्थडे’ बोलकर किले से दे दिया धक्का,रची ऐसी फ़िल्मी कहानी की पुलिस का भी रह गए दंग

Pune के लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। शुरुआत में हादसा मानी जा रही घटना को अब हत्या के एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस ने मृतक की मंगेतर और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

Pune Lohagad Fort Murder Case : सोनम से एक कदम आगे निकली सिया! हैप्पी बर्थडे’ बोलकर किले से दे दिया धक्का,रची ऐसी फ़िल्मी कहानी की पुलिस का भी रह गए दंग

Pune Lohagad Fort Murder Case / Image Source : file

Modified Date: June 23, 2026 / 07:34 pm IST
Published Date: June 23, 2026 7:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हादसा समझे जा रहे मामले में हत्या की आशंका ने लिया जोर।
  • पुलिस जांच में सामने आए कई संदिग्ध तथ्य।
  • जल्द होने वाली थी शादी, लेकिन उससे पहले हुई युवक की मौत।

पुणे : Pune Lohagad Fort Murder Case :  महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल इलाके में स्थित प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में ट्रेकिंग के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा माना जा रहा था, वह असल में एक सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस जांच के मुताबिक, कारोबारी परिवार के केतन अग्रवाल को किले की गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

यह घटना गुरुवार की है, जब केतन अग्रवाल अपनी होने वाली पत्नी सिया गोयल के जन्मदिन के मौके पर उसके साथ लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग और घूमने गया था। शुरुआत में यह कहानी सामने आई कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, लोणावला ग्रामीण पुलिस को घटनाक्रम संदिग्ध लगा और जब तकनीकी व अन्य पहलुओं से जांच शुरू की गई, तो हादसे की कहानी झूठी निकली।

सिया गोयल और उसके प्रेमी ने दिय धक्का

Lonavala Crime News जांच में सामने आया है कि केतन को खाई में धक्का देने का आरोप सिया गोयल के एक कथित प्रेमीपर है। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवार बड़े कारोबारी पृष्ठभूमि से हैं। सिया गोयल मार्केटयार्ड के एक बड़े मसाला कारोबारी की बेटी है, जबकि मृतक केतन अग्रवाल प्रसिद्ध बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल का बेटा था। दोनों की जल्द ही जयपुर में बेहद भव्य तरीके से शादी होने वाली थी, जिसके लिए दो चार्टर्ड विमान तक बुक किए जा चुके थे।

शादी से खुश नहीं थी मंगेतर

Vishal Agarwal Son Case पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि सिया इस शादी से खुश नहीं थी। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची और जन्मदिन के बहाने उसे किले पर ले गई। लोणावला ग्रामीण पुलिस ने अब इस पूरे मामले में दुर्घटना की डायरी को बदलते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों, आरोपियों के मोबाइल लोकेशन, कॉल डिस्टेल और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.