25 प्रतिशत तक बढ़ सकते जमीन के दाम, ‘शिव’राज में खत्म होगी कमलनाथ सरकार में मिली रियायत

25 प्रतिशत तक बढ़ सकते जमीन के दाम, 'शिव'राज में खत्म होगी कमलनाथ सरकार में मिली रियायत

25 प्रतिशत तक बढ़ सकते जमीन के दाम, ‘शिव’राज में खत्म होगी कमलनाथ सरकार में मिली रियायत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: February 2, 2021 11:40 am IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जमीनों के दाम में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार के निर्देश पर जिला पंजीयन कार्यालयों ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। इस लिहाज से अब घर खरीदने का सपना महंगा हो सकता है।

Read More: शिवराज कैबिनेट में फैसला! हर ब्लाॅक में खुलेगा एक एक्सीलेंस स्कूल, 45 किलोमीटर की दूरी पर प्रदेश भर में 9920 एक्सीलेंस स्कूल खोलने का फैसला

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में जमीनों के दाम 2018-19 में 20 प्रतिशत तक घटाए थे। लेकिन अब सत्ता में वापसी के बाद शिवराज सरकार ने कई चीजों में बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि अब जमीनों के दाम कलेक्टर गाइडलाइन में 25 प्रतिशत तक बढ़ाए जा सकते हैं। इस संबंध में जिले के पंजीयन विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।

Read More: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदों को तगड़ा झटका! अभी नहीं बढ़ेगी सैलरी, DA को लेकर भी बजट में प्रावधान नहीं

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"