धान खरीदी का आखिरी दिन, खाद्य मंत्री ने सभी कलेक्टर्स को दिए ये दिशा-निर्देश.. जानिए

धान खरीदी का आखिरी दिन, खाद्य मंत्री ने सभी कलेक्टर्स को दिए ये दिशा-निर्देश.. जानिए

धान खरीदी का आखिरी दिन, खाद्य मंत्री ने सभी कलेक्टर्स को दिए ये दिशा-निर्देश.. जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: February 20, 2020 4:31 am IST

रायपुर।  खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज शाम राज्य में धान खरीदी के अंतिम दिन 20 फरवरी को तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पढ़ें- बाफना मंगलम के मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, मैरिज पैलेस और घर को …

कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि धान खरीदी के अंतिम दिन जारी होने वाले टोकनों से धान खरीदी के लिए आवश्यक बारदानों की व्यवस्था जिलों में उपलब्ध बारदानों के आंतरिक परिवहन के माध्यम से की जाए। धान खरीदी के अंतिम दिवस सभी वास्तविक कृषकों से धान खरीदी सुनिश्चित किए जाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए भी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया।

पढ़ें- गोठान में तोड़फोड़ करने वाले 9 ग्रामीण गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जमीन पर कब्जा करने की थी नीयत

मार्कफेड द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में 15 हजार 552 गठान नए बारदाने और 27 हजार 708 गठान पुराने बारदाने उपलब्ध हैं। धान खरीदी के अंतिम दिवस लगभग दो लाख टन की धान खरीदी के लिए टोकन किसानों को जारी किए गए हैं।

पड़ें- नक्सल के खिलाफ ऑपरेशन ‘प्रहार’ शुरु, पड़ोसी राज्यों से लगती सीमा पर…

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निर्देशानुसार 3 गठान नए बारदाने कोण्डागांव जिले को, 50 गठान नए बारदाने बीजापुर जिले को, 5 गठान नए बारदाने दंतेवाड़ा जिले को और 10 गठान नए बारदाने कांकेर जिले को 18 फरवरी को उपलब्ध कराए गए हैं।


लेखक के बारे में