सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने व्यक्त की संवेदना

सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने व्यक्त की संवेदना

सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने व्यक्त की संवेदना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: December 31, 2019 7:17 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। सीएम भूपेश बघेल ने राम सिंह ठाकुर के परिजनों प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की है। बता दें कि ठाकुर राम सिंह छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रहने वाले थे और साहित्य के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम था।

Read More: विदाई की बेला में भावुक हुए थाईलैंड के कलाकार, कहा- छत्तीसगढ़ है हमारा दूसरा घर, सीएम बोले- We will miss you too

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय ठाकुर के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि स्वर्गीय राम सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित और प्रतिभाशाली साहित्यकार एवं अनुवादक थे। उन्होंने रामायण और गीता का हल्बी एवं गोंडी में अनुवाद किया तथा पाठकों पर अपने साहित्य की गहरी छाप छोड़ी। उनका निधन बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी क्षति है।

Read More: शहर सरकार बनाने कवायद तेज, भाजपा ने महासमुंद के सभी विजयी पार्षदों को किया रायपुर तलब


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"