लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन, आम दिनों जैसा सड़कों पर निकले लोग, जयस्तम्भ चौक पर दिखी भीड़
लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन, आम दिनों जैसा सड़कों पर निकले लोग, जयस्तम्भ चौक पर दिखी भीड़
रायपुर। 48 घंटे के सख्त लॉकडाउन के बाद आज मंगलवार को राजधानी की सड़कों और बाजारों में भीड़ उमड़ गई। काफी संख्या लोग लॉक डाउन के प्रति लापरवाह दिखे। पुलिस और प्रशासन भी इसे लेकर बेफिक्र नजर आया।
Read More News: बस लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने शुरु की एड
खासकर जयस्तम्भ चौक पर आम दिनों जैसा लोगों की भीड़ नजर आई है। इसके अलावा मालवीय रोड,गोलबाजार, बैजनाथपारा और शास्त्री बाजार में बड़ी संख्या में लोग निकले। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जो जरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले थे।
Read More News: 9 अप्रैल तक बंद रहेंगी सब्जी मंडी, सुबह 6 से 11 बजे तक राश
राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य शहर दुर्ग भी लोग लॉक डाउन का पालन नहीं हो रहा है। बैंकों और एटीएम के बाहर नहीं लोग सोशल डिस्टेंशिंग का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। मेडिकल,किराना दुकानों में ई रिक्शा में भी पांच से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है।
Read More News: हर संकट को हर लेते हैं बजरंगबली, पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई

Facebook


