दुर्ग में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर लिया गया फैसला

दुर्ग में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर लिया गया फैसला

दुर्ग में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर लिया गया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: May 4, 2020 2:13 am IST

दुर्ग । जिले में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। जिन स्थानों पर पॉजिटिव मरीज मिले उन स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 5 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में सभी दुकानें होंगी बंद रहेंगी। सिर्फ अतिआवश्यक मेडिकल सुविधा पर ही होगी निकलने की छूट रहेगी।

ये भी पढ़ें- देश की राजधानी दिल्ली में आज 427 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 106 ल…

ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन में शामिल हुए दुर्ग के लिए रविवार का दिन चौंकाने वाला दिन रहा, अन्य राज्यों से आये श्रमिकों ने दुर्ग जिले की चिंता बढ़ा दी है। दुर्ग जिले से 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिन्हें पूरी सावधानी और सुरक्षा के बीच रायपुर एम्स रिफर किया गया। दुर्ग जिले से रायपुर एम्स में 97 सैंपल भेजे गए थे। जिनमें से कुछ की की रिपोर्ट देर शाम दुर्ग सीएमएचओ को मिली।

ये भी पढ़ें- संकट के समय में EPFO के कर्मचारियों ने सरकार की ओर बढ़ाया मदद के लि…

कलेक्टर अंकित आनंद ने सीएमएचओ ऑफिस में सभी अधिकरियों की बैठक लेकर ,सभी स्थानों को सेनेटाइज करने और संक्रमितों की हिस्ट्री निकालने के निर्देश दिए। जिसके बाद सभी आठ लोगों को ट्रेस किया गया, भिलाई के सुपेला और कैम्प से एक-एक, जामुल से एक हाउसिंग बोर्ड से एक और कुम्हारी से दो संक्रमित मिले गई दुर्ग के रैनबसेरा में 2 व आनंदविहार बोरसी में एक संक्रमित व्यक्ति मिला है।

ये भी पढ़ें- झारखंड में लागू नहीं होगी केंद्र सरकार द्वारा दी गई छूट, सीएम ने कह…

सभी की यात्रा की जानकारी के अनुसार, सभी कुछ दिनों पहले दूसरे राज्यों से आए है, जिसमें महाराष्ट्र के मुम्बई, नागपुर, तेलंगाना, सिलीगुड़ी, उड़ीसा के कटक के श्रमिक भी शामिल हैं, इनमें से पांच लोगों को स्वस्थ्य विभाग ने पहले ही क्वारंटाइन कर लिया था, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम हुआ है, सभी संक्रमितों में सामान्य लक्षण है जिनमे से कोई भी गंभीर नहीं है, सभी के परिजनों को भी होम आइसोलेट किया गया है।


लेखक के बारे में