लोकसभा चुनाव 2019: मतदाताओं को जागरूक करने लिए लगाई गई ईवीएम की प्रदर्शनी

लोकसभा चुनाव 2019: मतदाताओं को जागरूक करने लिए लगाई गई ईवीएम की प्रदर्शनी

लोकसभा चुनाव 2019: मतदाताओं को जागरूक करने लिए लगाई गई ईवीएम की प्रदर्शनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: March 27, 2019 1:27 am IST

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव बेहद करीब आ गया है। ऐसे में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए निर्वाचन आयोग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आम लोगों को ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर के अर्थशात्रियों के बाद ही बनाई न्यूनतम आय की योजना

जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जगह-जगह ईवीएम मशीन सेट की प्रदर्शनी लगाई गई। ईवीएम मशीन सेट में वीवीपैट, सीयू, बीयू मशीन का प्रदर्शनी लगाकर लोगों को रूबरु कराया जा रहा है। वहीं छुईखदान विकासखंड के साल्हेवारा गांव में महिला समूह को मतदान की शपथ दिलाई गई।

ये भी पढ़ें:दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा समाप्त, छग मुख्य निर्वाचन 

इसके साथ ही निर्वाचन आयोग की टीम शहर से लेकर गांव तक शैक्षणिक संस्थान समेत जगह-जगह मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही खैरागढ़ के सरकारी आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज में ईवीएम मशीन की प्रदर्शनी लगाई गई, और दोनों संस्थाओं के छात्रों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली।


लेखक के बारे में