मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 68 पर एफआईआर, 15 लोगों के खिलाफ रासुका

मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 68 पर एफआईआर, 15 लोगों के खिलाफ रासुका

मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 68 पर एफआईआर, 15 लोगों के खिलाफ रासुका
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: December 26, 2020 2:32 pm IST

भोपालः खाद्यान्न सामग्री में मिलावट करने वाले मिलावटखोर माफियाओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मिलावट से मुक्ति अभियान में अब तक 68 मिलावटखोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और 15 को रासुका में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

 

Read More: सीएम बघेल 27 को पामगढ़ और सिमगा दौरे पर रहेंगे, बिरगांव में राज अधिवेशन में करेंगे शिरकत

खाद्यान्न सामग्री के निर्माण से लेकर आम आदमी तक पहुँचाने की प्रक्रिया में जहाँ भी मिलावट करने वाले पाये गये हैं, उन्हें बख्शा नहीं गया है। अभियान के तहत हुई कार्रवाई में खाद्यान्न सामग्री निर्माण करने वाले 21 लोगों के लायसेंस सस्पेंड कर दिये गये हैं। खाद्यान्न सामग्री का निर्माण और विक्रय करने वाले 25 प्रतिष्ठानों को सील कर बंद कर दिया गया है। मिलावट कर खाद्यान्न बनाने वाले 5 खाद्य प्रतिष्ठान के संचालक माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए इनके खाद्य प्रतिष्ठानों को तोड़कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। अब तक अभियान के दौरान 4 करोड़ 71 लाख 40 हजार 200 रुपये मूल्य की मिलावटी खाद्यान्न सामग्री को जप्त किया गया है।

Read More: एक्टर रजनीकांत के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी खबर, सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कही ये बातें…

मिलावट से मुक्ति अभियान में 4680 रेग्युलेटरी नमूने लिये गये हैं और 11 हजार 234 स्थानों पर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया गया है। खाद्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि 2539 मिलावटखोरों को सूचना-पत्र जारी किये गये हैं। राज्य खाद्य प्रयोगशाला से जारी 2410 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जाँच रिपोर्ट में 515 नमूने मिलावट वाले पाये गये हैं। खाद्यान्न सामग्री में मिलावटखोरों के खिलाफ और सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। अभियान लगातार जारी है।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम और संगठन के फैसले के बाद होगा कैबिनेट का विस्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"