रायपुर के बैंक में बड़ी धोखाधड़ी, चेक की क्लोनिंग कर बिल्डर ने निकाले 3.60 करोड़ रु

रायपुर के बैंक में बड़ी धोखाधड़ी, चेक की क्लोनिंग कर बिल्डर ने निकाले 3.60 करोड़ रु

रायपुर के बैंक में बड़ी धोखाधड़ी, चेक की क्लोनिंग कर बिल्डर ने निकाले 3.60 करोड़ रु
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: May 8, 2021 5:48 am IST

रायपुर। राजधानी में बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। चेक की क्लोनिंग कर फर्जी चेक के जरिए ये धोखाधड़ी की गई है। जालसाज ने फर्जी चेक के जरिए बैंक से 3.60 करोड़ रु विड्रा किए हैं।

ये भी पढ़ें- 9 मई से पूरे प्रदेश में 15 दिनों का लॉकडाउन, सिर्फ इन सेवाओं को रहे…

आरोपी सोहास हरीशचंद्र काले ने रायपुर के टाटीबंध स्थित केनरा बैंक से बिहार के विद्युत विभाग और रोड कॉर्पोरेशन का फर्जी चेक बनाकर इस जालसाजी को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें- चाहे तो मुझे सजा दे दें, लेकिन निर्वाचन आयोग को संदेह से मुक्ति दिल..

जानकारी के मुताबिक आरोपी बिल्डर सोहास हरीशचंद्र काले महाराष्ट्र के नागपुर का निवासी है । वारदात के बाद आरोपी बिल्डर फरार है। धोखाधड़ी में बैंककर्मियों के मिलीभगत की आशंका है। रायपुर के आमानाका थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।


लेखक के बारे में