पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी आज चुनावी घोषणा पत्र करेंगी जारी
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी आज चुनावी घोषणा पत्र करेंगी जारी
पश्चिम बंगाल। लोकसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी आज कालीघाट स्थित अपने आवास पर चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी। इस घोषणा पत्र के दो भाग होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कृषि, किसान और रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में किये गये विकास कार्यों का विस्तार से जिक्र होगा।
ये भी पढ़ें:कांग्रेस के ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन आज, ताम्रध्वज साहू ने तैयारियों का लिया जायजा
इसके साथ ही अगले 5 सालों तक बंगाल के विकास और राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी की भूमिका के बारे में भी बताया जाएगा। खास बात ये है, कि इस बार तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र केवल बांग्ला और अंग्रेजी के साथ हिंदी, उर्दू, संथाली, असमिया और दूसरी भाषा में भी जारी होगा। बता दें, कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019: मतदाताओं को जागरूक करने लिए लगाई गई ईवीएम की
बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। इसके लिए सात चरणों में मतदान होंगे यानी पश्चिम बंगाल की सीटों पर 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले जाएंगे। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (2), कांग्रेस (4), तृणमूल कांग्रेस (34) सीटें हासिल की थी।

Facebook


