मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, और गिर सकता है पारा
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, और गिर सकता है पारा
धार। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी भोपाल में जहां तापमान 7 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया तो वहीं अन्य जिलों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इधर धार जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद विद्या मितानों ने खत्म किया हड़ताल, पिछले 65 दिनों से लगातार जारी था प्रदर्शन
मौसम विभाग ने धार, दतिया और ग्वालियर में विशेष शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 3 दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। धार जिले में एक दिन पूर्व की तुलना में करीब 0ण्6 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि हुई है।
Read More News:अकालग्रस्त होगी धरती, भूकंप से मचेगी तबाही, धरती से टकराएगा धूमकेतु, जानिए 2021 को लेकर क्या कहती है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
गौरतलब है कि इस सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 19ण्6 डिग्री सेल्सियस था जो कि इस दिन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं रात में भी तापमापी का पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। तापमान में गिरावट के चलते कई लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए मौसम चिंता वाला बना हुआ है।
Read More News: CG Ki Baat: प्रियदर्शनी घोटाला…बाहर आया ’जिन्न’! प्रियदर्शिनी बैंक में घोटाले के लिए जिम्मेदार कौन है?

Facebook


