उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच साझा करने वाले मंत्री मोहन यादव कोरोना पॉजिटिव

उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच साझा करने वाले मंत्री मोहन यादव कोरोना पॉजिटिव

उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच साझा करने वाले मंत्री मोहन यादव कोरोना पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: August 18, 2020 5:38 pm IST

उज्जैन: मध्यप्रदेश में कोरोना का रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। रोजाना प्रदेश में सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, प्रदेश के सियायी गलियारों में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कैबिनेट के कई मंत्री कोरोना की जद में आ चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि शिवराज कैबिनेट के मंत्री मोहन यादव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद मंत्री यादव ने दी है।

Read More: मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी गुफा, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

मंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अतः मैं अरविंदो हॉस्पिटल आ गया हूं। वैसे बाबा श्री महाकाल की कृपा से स्वस्थ हूं। बता दें कि कल सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन प्रवास पर थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहन यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई बड़े नेताओं के साथ मंच साझा किया था।

Read More: फेम इंडिया द्वारा सर्वश्रेष्ठ MLA चुने जाने के बाद विनय जायसवाल का शहर में जोरदार स्वागत, जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां..देखें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"