Sarthak Hit and Run Case: हिट एंड रन में मारे गए सार्थक के माता-पिता ने जारी किया भावुक वीडियो, बेटे के लिए की न्याय की अपील, जानें कैसे हुई थी दर्दनाक मौत

Sarthak Mattoo parents' emotional video: दिल्ली हिट एंड रन में मृत सार्थक मट्टू के परिवार ने न्याय की मांग की, जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

Sarthak Hit and Run Case: हिट एंड रन में मारे गए सार्थक के माता-पिता ने जारी किया भावुक वीडियो, बेटे के लिए की न्याय की अपील, जानें कैसे हुई थी दर्दनाक मौत

Sarthak Mattoo parents' emotional video || Image- Aditya Raj Kaul Twitter

Modified Date: July 2, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: July 2, 2026 4:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • परिवार ने भावुक वीडियो जारी कर न्याय की मांग की।
  • खून के नमूने देर से लेने पर उठाए सवाल।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जांच जारी।

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज में हुए हिट एंड रन मामले में जान गंवाने वाले 33 साल के सार्थक मट्टू के माता-पिता ने भावुक वीडियो जारी कर बेटे के लिए इंसाफ की मांग की है। (Sarthak Mattoo parents’ emotional video) उनका आरोप है कि हादसे के बाद आरोपियों के खून के नमूने करीब 50 घंटे बाद लिए गए, जिससे शराब पीने की पुष्टि करना मुश्किल हो सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

परिजनों के अनुसार, 25 जून को सार्थक बाइक से अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार थार ने अचानक मोड़ लेकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और सार्थक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जांच में पुलिस को पता चला कि थार एक बेंगलुरु स्थित निजी कंपनी के नाम पर पंजीकृत थी और उसे सागर साहा नामक कर्मचारी को लीज पर दिया गया था। (Sarthak Mattoo parents’ emotional video) पूछताछ में सागर ने बताया कि हादसे के समय गाड़ी उसका दोस्त अपूर्व सिंह चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने अपूर्व सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत से जमानत मिल चुकी है, जबकि अल्कोहल टेस्ट की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

‘हम आधे मर चुके हैं’

सार्थक के पिता सुरेंद्र मट्टू ने वीडियो में कहा कि उनका इकलौता बेटा उनसे छिन गया और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस आयुक्त से मामले में न्याय दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे को न्याय चाहिए। (Sarthak Mattoo parents’ emotional video) मैं और मेरी पत्नी आधे मर चुके हैं। जरूरत पड़ी तो बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए घर और गहने तक बेच दूंगा।” सार्थक की मां ने भी भावुक होकर कहा कि उन्हें लगता है कि गरीब लोगों को न्याय नहीं मिलता।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

परिवार का आरोप है कि हादसे के समय आरोपी शराब के नशे में थे और किसी समारोह से लौट रहे थे। उनका कहना है कि यदि रक्त के नमूने 50 घंटे बाद लिए गए, तो इससे जांच प्रभावित हो सकती है। बहरहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी ने पुलिस और प्रशासन से पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग तेज कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव

शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष

गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई

दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown