प्लास्टिक सर्जरी के बाद युवती की मौत पर मंत्री सिंहदेव ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश

प्लास्टिक सर्जरी के बाद युवती की मौत पर मंत्री सिंहदेव ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश

प्लास्टिक सर्जरी के बाद युवती की मौत पर मंत्री सिंहदेव ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: July 5, 2020 5:20 pm IST

बिलासपुर: अपोलो हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जरी के बाद 23 वर्षीय युवती निशा सिंह के मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर दुख जताया है। इसके साथ ही लापरवाही की निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है। इधर स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने मामले में जांच शुरू कर दिया है। जांच टीम में शामिल डॉ. मनोज सेमुअल और डॉ. एसके लाल जांच पूरी कर सीएमएचओ को रिपोर्ट सौंपेेंगे।

Read More: लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में अव्वल बना हुआ है छत्तीसगढ़, अब तक 29 करोड़ का संग्रहण

गौरतलब है कि टिकरापारा निवासी निशा सिंह 24 जून की सुबह मार्निंग वाक पर निकली थी। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। घायल होने पर युवती को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पहले उसके हाथ का आपरेशन किया गया। इसके बाद बताया गया कि हाथ की प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी। प्लास्टिक सर्जरी के बाद खून का बहाव नहीं रुका और बीते मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजन निशा के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। इंसाफ की मांग को लेकर सोशल मीडिया में भी जस्टिस फ़ॉर निशा का कैम्पेन चलाया जा रहा है।

Read More; युवती ने सुनाई खरी खोटी तो मंत्री तुलसी सिलावट बोले- ‘टाइगर जिंदा है’, जवाब मिला- लेकिन जमीर मर गया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"