अब छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों को तीन कैटेगरी में बांटकर किया जाएगा इलाज, मंत्री सिंहदेव ने दी जानकारी, जानिए पूरी डिटेल

अब छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों को तीन कैटेगरी में बांटकर किया जाएगा इलाज, मंत्री सिंहदेव ने दी जानकारी, जानिए पूरी डिटेल

अब छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों को तीन कैटेगरी में बांटकर किया जाएगा इलाज, मंत्री सिंहदेव ने दी जानकारी, जानिए पूरी डिटेल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: June 7, 2020 3:01 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, यहां अब तक 1000 से अधिक कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। हालात को देखते हुए आईसीएमआर ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आईसीएमआर ने कोरोना मरीजों को तीन भागों में बांटकर इलाज करने का फैसला लिया है। इस संबंध में जानकारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी है।

Read More: मंदिरों के पुजारियों ने सरकारी आदेश को दिखाया ठेंगा, कलेक्टर के निर्देश के बावजूद अड़े हैं मंदिर खोलने की जिद पर

मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर ​कहा है कि जैसा कि हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने रुख को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। आईसीएमआर ने हमारे चिकित्सा संसाधनों के अनुकूलित उपयोग की योजना तैयार की है। जिन रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें उनके लक्षण के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा।

Read More: जब हैंडपंप से निकलने लगा सोना, देखकर भौचक्का रह गई पुलिस टीम

जिन रोगियों को स्पर्शोन्मुख या हल्के लक्षण हैं, उन्हें पहले परीक्षण के बाद 10 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद मरीज को 7 दिन तक घर पर ही क्वारंटाइन रहना होगा। यदि लगातार 3 दिनों तक बुखार न हो तो किसी भी परीक्षण की आवश्यकता नहीं होती है। मरीजों को तीन दिन से अधिक बुखार नहीं आता और ऑक्सीजन कमी महसूस नहीं होती तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Read More: सेना के जवानों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ को दिया अंजाम

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"