मिशन 2019: किसका होगा राजतिलक! बीजेपी का चुनावी अभियान जारी

मिशन 2019: किसका होगा राजतिलक! बीजेपी का चुनावी अभियान जारी

मिशन 2019: किसका होगा राजतिलक! बीजेपी का चुनावी अभियान जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: March 27, 2019 2:15 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है, जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनावी अभियान में जुट चुकी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी आज रायगढ़, सरगुजा, बिलासपुर और बेमेतरा जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019: मतदाताओं को जागरूक करने लिए लगाई गई ईवीएम की प्रदर्शनी

बता दें कि, रमन सिंह सुबह हेलीकाप्टर से रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ जाएंगे और दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद रमन सिंह सरगुजा जिला के लिए रवाना होंगे और दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक सीतापुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक करीब 11 बजे तखतपुर पहुंचेंगे, जहां वे विधानसभासभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर के अर्थशात्रियों के बाद ही बनाई न्यूनतम आय की योजना

दोपहर 2 बजे कौशिक कोटा पहुंचेंगे, जहां विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद परसदा लौटेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी बेमेतरा जाएंगे और दोपहर करीब डेढ़ बजे से चार बजे तक विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।


लेखक के बारे में