दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, मां, बेटा और भतीजे की मौत
दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, मां, बेटा और भतीजे की मौत
मुरैनाः जिले के सबलगढ़ इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर हे कि दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई, हादसे से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। हादसे से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं मृतक का शव पीएम के लिए भेज मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read More: IPS अधिकारियों को मिला जिले का प्रभार, बनाए गए इन जिलों के एसपी
मिली जानकारी के अनुसार घटना कैलारस थाना क्षेत्र का है, जहां सबलगढ़ मुरैना मार्ग पर राजपुरा चौपरा गांव के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे से में सवार मां, बेटा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

Facebook


