‘विजय दिवस’ कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ होंगे शामिल, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में शहीद जवानों के परिजनों को करेंगे सम्मानित

‘विजय दिवस’ कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ होंगे शामिल, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में शहीद जवानों के परिजनों को करेंगे सम्मानित

‘विजय दिवस’ कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ होंगे शामिल, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में शहीद जवानों के परिजनों को करेंगे सम्मानित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 16, 2019 2:55 am IST

भोपाल: बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तानी सेना पर विजय की याद में 16 दिसंबर को पूरे प्रदेश में ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। ‘विजय दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन शौर्य स्मारक परिसर में किया गया है। इस अवसर पर बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शहीद हुए जवानों को याद किया जाएगा, साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित ​भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सूबे के मुखिया कमलनाथ सहित महकमे के कई मंत्री शामिल होंगे।

Read More: झारखंड विधानसभा चुनाव: चौथे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू, 4 जिलों के 15 विधानसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट

बता दें कि साल 1971 में 16 दिसंबर को पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश एक नए देश के रूप में अस्तित्व में आया था। पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग कराने के लिए छिड़ी बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में मध्यप्रदेश सहित देशभर के हजारों जवानों ने हिस्सा लिया था। इस जंग में 1500 से ज्यादा भारतीय सैनिकों को शहादत देनी पड़ी थी। वहीं, 93 हजार से ज्यादा पाक सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने सरेंडर कर दिया था। भारतीय जवानों ने यह जंग महज 13 दिन में जीत लिया था।

Read More: यात्री बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया 

इस अवसर पर प्रशासन ने पूरे प्रदेश के ग्राम पंचायत स्तर से जिलास्तर तक ‘विजय दिवस’ मनाने का निर्देश जारी किया है। प्रशासन के निर्देशानुसार इंदौर में भी ‘विजय दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कमलनाथ सरकार के प्रभारी मंत्री बाला बच्चन शामिल होंगे।

Read More: मौसम ने ली अचानक करवट, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में आई गिरावट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"