सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- सवाल ये नहीं कि कौन कार्रवाई कर रहा, कौन नहीं, अवैध उत्खनन बंद हो

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- सवाल ये नहीं कि कौन कार्रवाई कर रहा, कौन नहीं, अवैध उत्खनन बंद हो

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- सवाल ये नहीं कि कौन कार्रवाई कर रहा, कौन नहीं, अवैध उत्खनन बंद हो
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: June 11, 2021 10:09 am IST

मुरैना: सियासी सरगर्मी के बीच सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अवैध उत्खनन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कौन कार्रवाई कर रहा, कौन नहीं कर रहा है यह सवाल नहीं है, चंबल नदी से रेत का अवैध उत्खनन बंद होना चाहिए। सरकार को वैध खदानों से राजस्व मिलता है, अवैध से नहीं।

Read More: यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पर पुलिस ने की कार्रवाई, राजधानी में कर रहे थे जबरदस्त प्रदर्शन

इस दौरान सांसद सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग के 5 जिलों को एंबुलेंस मिले हैं। अशोकनगर और मुंगावली के लिए ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराए जा रहे हैं।

Read More: 7th Pay Commission : कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन में होगा भारी इजाफा ! एरियर का भी होगा भुगतान, आ गई अहम बैठक की तारीख

बता दें कि वन विभाग की टीम गश्त पर निकली थी, इस दौरान उनकी टीम ने पठानपुरा के पास अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया। जब्त वाहन को लेकर खनिज विभाग की टीम करीब के ही देवगढ़ थाने के लिए रवाना हुई, तभी लहोरी के पुरा गांव के पास 100 से ज्यादा लोगों ने सड़क पर झाड़ियां और पत्थर रखकर उनका रास्ता रोका और ट्रैक्टर ट्राली छीन ली। इसी दौरान पीछे आ रही श्रद्धा पांढरे की गाड़ी को भी रेत माफिया ने घेरकर उस पर हमला कर दिया, जिसमें SAF का एक जवान घायल हो गया।

Read More: पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति लीटर 25-25 रुपए हो जाएंगे कम, दिग्विजय सिंह ने बताया ये फॉर्मूला, कहा- मोदी सरकार यानी महंगाई की सरकार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"