EPF Interest Credit: EPFO का बड़ा अपडेट! जल्द मिलने वाला है 8.25% ब्याज, लेकिन पैसा खाते में कब आएगा और स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है? जानिए सब कुछ यहां
EPF Interest Credit: EPFO के 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को जल्द ही 8.25% ब्याज का लाभ मिलने वाला है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ब्याज क्रेडिट की प्रक्रिया शुरू होगी। सदस्य अपने PF बैलेंस और ब्याज की स्थिति चार आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं।
(EPF Interest Credit/ Image Credit: Screengrab)
- EPF पर 8.25% ब्याज दर को सरकार की मंजूरी मिली
- 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को मिलेगा लाभ
- ब्याज प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना
नई दिल्ली: EPF Interest Credit: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह ब्याज दर पहले केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने प्रस्तावित की थी, जिसे अब वित्त मंत्रालय की स्वीकृति भी मिल गई है। इसके बाद अब यह तय हो गया है कि कर्मचारियों की जमा पूंजी पर 8.25% की दर से ब्याज मिलेगा।
ब्याज क्रेडिट होने की प्रक्रिया कब शुरू होगी
EPFO की ओर से अब जल्द ही खातों में ब्याज जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी महीने से EPF खातों में ब्याज जमा होना शुरू होने की संभावना है। हालांकि अभी तक EPFO ने किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आमतौर पर ब्याज की गणना पूरे वित्त वर्ष के आधार पर की जाती है और बाद में इसे खातों में जोड़ा जाता है। इसलिए यदि पासबुक में अपडेट देर से दिखाई दे तब भी खाताधारकों को साल का पूरा ब्याज मिलता है।
कैसे चेक करें अपना EPF ब्याज और बैलेंस
खाताधारक अपने EPF खाते का बैलेंस और ब्याज आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए EPFO पासबुक पोर्टल पर UAN नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होता है। यहां पर अपडेटेड पासबुक में ब्याज और कुल राशि दिखाई देती है। इसके अलावा UMANG ऐप के जरिए भी लोग अपने PF खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिनका UAN आधार, PAN या बैंक खाते से लिंक है वे SMS सेवा से भी बैलेंस देख सकते हैं। इसके साथ ही मिस्ड कॉल सेवा भी उपलब्ध है। जिससे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जानकारी मिल जाती है।
ब्याज जमा होने में देरी क्यों होती है?
EPF पर ब्याज जमा करने की प्रक्रिया कई चरणों से गुजरती है। सबसे पहले केंद्रीय न्यासी बोर्ड ब्याज दर तय करता है और सरकार को प्रस्ताव भेजता है। इसके बाद वित्त मंत्रालय इसकी समीक्षा करके मंजूरी देता है। मंजूरी मिलने के बाद EPFO करोड़ों खातों में ब्याज जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करता है। चूंकि यह प्रक्रिया लाखों-करोड़ों खातों से जुड़ी होती है। इसलिए इसमें समय लग सकता है।
लगातार तीसरे साल 8.25% ब्याज दर
इस बार भी EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर को कायम रखा है। यह लगातार तीसरा साल है जब ब्याज दर 8.25% पर स्थिर बनी हुई है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में भी यही दर लागू थी। स्थिर ब्याज दर का फायदा यह है कि कर्मचारियों को अपने भविष्य निधि निवेश पर एक भरोसेमंद और सुरक्षित रिटर्न मिलता है। इससे नौकरीपेशा लोगों की बचत और रिटायरमेंट फंड मजबूत होती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Rate 23 June 2026: खरीदारों की लग गई लॉटरी! एक ही झटके में सोना अचानक 2,000 और चांदी 5,000 रुपये धड़ाम, जानिए अब आपके शहर में क्या है 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट?
- Lucknow Aliganj Fire Case: लखनऊ आग हादसे पर CM योगी का ताबड़तोड़ एक्शन.. एक साथ इतने अफसरों को किया सस्पेंड, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी गठित
- George Kurian Resignation News: पीएम मोदी के एकमात्र ईसाई मंत्री ने आखिर क्यों दे दिया मंत्रिपद से इस्तीफा?.. राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वीकार किया त्यागपत्र

Facebook


