राजस्थान से आने-जाने वाली सभी बसों पर लगा प्रतिबंध, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश
राजस्थान से आने-जाने वाली सभी बसों पर लगा प्रतिबंध, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश
भोपाल: प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। परिवन विभाग ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच परिवहन सेवाओं पर रोक लगा दी है। बता दें कि इससे पहले विभाग ने यूपी, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से आने वाली सभी बसों पर प्रतिबंध लाग दिया था, जो अभी भी बहाल है। इस संबंध में परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
Read More: कलेक्टर ने जताया खेद, कहा- पूर्णिमा गड़रिया अच्छी डॉक्टर हैं
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से आह्वान करते हुए कहा है कि कोरोना मानवता पर बड़ा संकट है। कोरोना को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय संक्रमण की चेन तोड़ना है। यह कार्य सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है। हम लंबे समय तक बंद नहीं रख सकते, जन-जीवन सामान्य भी करना है। अतः आगामी 15 मई तक सब कुछ बंद कर दें। जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें और संक्रमण की चेन तोड़ दें। शादी विवाह आगे बढ़ा दें। जिस गांव में एक भी कोरोना मरीज़ है, वहां मनरेगा के कार्य बंद कर दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस कार्य में सभी के सहयोग की अपील की है।
Read More: नरभक्षी बेटे ने मां की हत्या कर शव के हजार टुकड़े किए, फिर हफ्तों तक खाता रहा..
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना को समाप्त करने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर में किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान कर उनका तुरंत इलाज प्रारंभ किया जा रहा है, शहरी क्षेत्रों में कोविड सहायता केंद्र बनाए जाकर वहाँ जाँच, मेडिकल किट वितरण आदि की व्यवस्था की जा रही है।

Facebook


