प्रदेश में फिर फूटा कोरोना बम, आज 13 हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि, 74 की मौत

प्रदेश में फिर फूटा कोरोना बम, आज 13 हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि, 74 की मौत

प्रदेश में फिर फूटा कोरोना बम, आज 13 हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि, 74 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: April 23, 2021 4:00 pm IST

भोपाल: प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन मामलों में इजाफा हो रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 13 हजार 590 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 74 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 10 हजार 833 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More: कोरोना ड्यूटी से नदारद मिले 143 कर्मचारी, जिला कलेक्टर के पास भेजा गया निलंबन प्रस्ताव

प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 87 हजार 640 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 937 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

Read More: बिलासपुर में लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का दावा फर्जी, IBC24 का पुराना वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने की कोशिश

प्रदेश में अब तक 4 लाख 72 हज़ार 785 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 3 लाख 80 हजार 208 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: सीएम राहत कोष में जमा होगी अधिकारियों-कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी, आदेश जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"