10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
भोपाल: कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित कर दी है। बता दें कि 20 मई से 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
Read More: IAS अधिकारियों का तबादला, उपचुनाव के बाद दमोह कलेक्टर को बनाया गया उप सचिव
इससे पहले ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से आह्वान करते हुए कहा है कि कोरोना मानवता पर बड़ा संकट है। कोरोना को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय संक्रमण की चेन तोड़ना है। यह कार्य सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है। हम लंबे समय तक बंद नहीं रख सकते, जन-जीवन सामान्य भी करना है। अतः आगामी 15 मई तक सब कुछ बंद कर दें। जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें और संक्रमण की चेन तोड़ दें। शादी विवाह आगे बढ़ा दें। जिस गांव में एक भी कोरोना मरीज़ है, वहां मनरेगा के कार्य बंद कर दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस कार्य में सभी के सहयोग की अपील की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना को समाप्त करने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर में किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान कर उनका तुरंत इलाज प्रारंभ किया जा रहा है, शहरी क्षेत्रों में कोविड सहायता केंद्र बनाए जाकर वहाँ जाँच, मेडिकल किट वितरण आदि की व्यवस्था की जा रही है।
Read More: राजस्थान से आने-जाने वाली सभी बसों पर लगा प्रतिबंध, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

Facebook


