रेलवे स्टेशन पर लगे 100 फीट ऊंचे तिरंगे का सांसद राकेश सिंह ने किया लोकार्पण, सेल्फी पॉइंट भी
रेलवे स्टेशन पर लगे 100 फीट ऊंचे तिरंगे का सांसद राकेश सिंह ने किया लोकार्पण, सेल्फी पॉइंट भी
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे अंतर्गत जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 1 लगाए गए 100 फीट ऊंचे तिरंगे का सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को लोकार्पण किया। उन्होंने हेरिटेज इंजन सेल्फी पॉइंट का भी लोकार्पण किया।
रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी और महापौर डॉ स्वाति गोडबोले ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। इस मौके पर रेल बैंड ने राष्ट्र गान की प्रस्तुति भी दी।
पीएम मोदी ने कर्नाटक की जनता से कहा- ‘आपने एक गलती कर दी, अब आपको सुधारने का मौका’
सांसद सिंह ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है और हर नागरिक को इसका समान करना चाहिए। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट, सोलर पॉवर और डिजिटल म्युजियम का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर अजय विजयवर्गीय, मंडल रेल प्रबंधक डा. मनोज कुमार सिंह, एडीआरएम सुधीर सरवरिया, सीनियर डीसीएम आनंद कुमार, सहित जोन और मंडल के अधिकारी मौजूद थे।

Facebook


