मां के निधन के बाद फौती की जमीन मेरे नाम पर आई, वकील के माध्यम से दिया जाएगा जवाब, कांग्रेस के आरोपों पर सांसद बघेल का पलटवार
मां के निधन के बाद फौती की जमीन मेरे नाम पर आई, वकील के माध्यम से दिया जाएगा जवाब, कांग्रेस के आरोपों पर सांसद बघेल का पलटवार
भिलाईः सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोपों पर जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की खीझ निकाल रही है। मां के निधन के बाद फौती की जमीन मेरे नाम पर आई है। फौती की सामूहिक जमीन को कांग्रेस मुद्दा बना रही है। अब कांग्रेस के आरोपों का जवाब अधिवक्ता के माध्यम से दिया जाएगा।
Read More: 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो नक्सलियों पर था 5-5 लाख का ईनाम घोषित
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने दुर्ग सांसद विजय बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सांसद विजय बघेल ने लोकसभा चुनाव में कृषि भूमि 1.35 हेक्टेयर दर्शाई है,जबकि वर्तमान में 16.65 एकड़ रकबे की 249 क्विंटल धान उन्होंने बेची है। शपथ पत्र में गलत जानकारी दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने विजय बघेल का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है।

Facebook


