खाद नहीं मिलने से भड़के किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम, अधिकारियों पर लगाया कालाबाजारी का आरोप
खाद नहीं मिलने से भड़के किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम, अधिकारियों पर लगाया कालाबाजारी का आरोप
सतना। समय पर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा आज फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में जुटे किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर आंदोलन किया। सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
Read More News: बॉलीवुड की इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने बाप-बेटे दोनों के साथ किया रोमांस, दशकों तक लोगों के दिलों में भी किया राज
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंची। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झूझाझटकी भी हुई। कुछ देर तक तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। बता दें कि जिले अमरपाटन में जुटे किसान एक सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Read More News: विधान परिषद के सभापति परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव, बिहार सीएम ने भी कराई कोरोना जांच..देखिए
भड़के किसानों ने अधिकारियों पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि जिले के अधिकारियों और व्यापारियों की मिली भगत के चलते उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। रात के अंधेरे में खाद सप्लाई की जाती है। फिलहाल प्रशासन भड़के किसानों को समझाइश दे रही है।
Read More News: सुशांत सिंह की मौत पर मुंबई पुलिस ने किए 10 अहम खुलासे, रिया चक्रवर्ती से लेकर दिशा सलियन तक की गई जांच

Facebook


