जगदलपुर में मिला नया कोरोना पॉजिटिव मरीज, बीते दिनों इलाज कराने आया था रायपुर

जगदलपुर में मिला नया कोरोना पॉजिटिव मरीज, बीते दिनों इलाज कराने आया था रायपुर

जगदलपुर में मिला नया कोरोना पॉजिटिव मरीज, बीते दिनों इलाज कराने आया था रायपुर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: June 2, 2020 2:47 am IST

जगदलपुर। बस्तर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। ये मरीज अपना इलाज कराने रायपुर गया था। कलेक्टर रजत बंसल ने नए कोरोना मरीज की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें- स्ट्रीट फूड वेंडरों के लिए निर्देश जारी, केवल पार्सल सुविधा के साथ …

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। सोमवार रात  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर जानकारी दी। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 427 हो गई है। जबकि अब तक कुल 547 मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि नए मिले मामलों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की तादाद 449 हो गई है। जांजगीर और जगदलपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

Read More: गृहमंत्री ने कहा लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर दुकानें 7 दिन के लिए होंगी सील, FIR भी होगी दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 45 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इनमें बिलासपुर- 11, जशपुर- 9, रायगढ़- 5, बेमेतरा- 5, रायपुर- 3, धमतरी- 3, कोरबा- 4, मुंगेली- 2, जगदलपुर- 1, बालोद- 1 और गरियाबंद -1 मरीज शामिल हैं। वहीं आज 7 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 400 पार

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 70734 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 69361 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 547 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 826 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 121 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 1 की मौत हो चुकी है। वहीं 427 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: 10वीं और स्नातक पास युवाओं के लिए यहां निकली 2167 पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 


लेखक के बारे में