छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट लॉन्च, सिरपुर बस सेवा का शुभारंभ.. देखिए
छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट लॉन्च, सिरपुर बस सेवा का शुभारंभ.. देखिए
रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट- www.tourism.cg.gov.in लॉन्च की।
पढ़ें- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारी सहित ढाई दर्जन से अधिक…
उन्होंने इस अवसर पर अपने निवास से सिरपुर भ्रमण हेतु बस सेवा का शुभारम्भ करते हुए पर्यटक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में अनेक सुरम्य प्राकृतिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहर हैं । पर्यटन विभाग के साथ-साथ संस्कृति विभाग और ग्रामोद्योग विभाग को मिलकर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा ।
पढ़ें- शिक्षक या शैतान, मासूम छात्रा से घिनौनी हरकत करने वाले हेड मास्टर क…
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन मार्ग, माता कौशल्या मंदिर, सिरपुर में बौद्ध स्तूप, बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़ जलप्रपात ,बारसूर में गणेश जी की प्रतिमा, रामगढ़ में प्राचीनतम नाट्यशाला स्थित है । बस्तर से सरगुजा तक छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ में मोटल बनाए गए थे पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया था । अब सरकार पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगी।
पढ़ें- सुंदरनगर में 26 लाख की लूट का जल्द खुलासा करेगी पुलिस, 2 संदेही का मिला क्लू
महाराष्ट्र में महाभारत
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/aTxpqeyq5bE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


