अब CSMCL एप्लीकेशन के जरिए घर बैठे ऑनलाइन मंगाएं देसी शराब, जिला कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

अब CSMCL एप्लीकेशन के जरिए घर बैठे ऑनलाइन मंगाएं देसी शराब, जिला कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

अब CSMCL एप्लीकेशन के जरिए घर बैठे ऑनलाइन मंगाएं देसी शराब, जिला कलेक्टर ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: July 24, 2020 4:20 pm IST

कोंडागांव: कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए लोगो के स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण मे रखने हेतु 24 जुलाई के मध्य रात्रि से 31 जुलाई मध्य रात्रि तक जिले के सभी नगरीय निकायों में पूर्ण तालाबंदी की जानी है। इस दौरान सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में काउंटर से बिक्री बंद रखी जाएगी तथा देशी एवं विदेशी मदिरा के विक्रय हेतु ऑनलाइन होम डिलीवरी की जायेगी।

Read More: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-स​हायिका के परिवार की महिला सदस्य को मिलेगी नौकरी, अगर इन परिस्थितियों में ड्यूटी के दौरान हुई मौत

इस सुविधा का लाभ उठाने हेतु नगरपालिका परिषद् कोण्डागांव अंतर्गत देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा दुकान, नगर पंचायत फरसगांव अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान, नगर पंचायत केशकाल के अंतर्गत देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा दुकान के द्वारा मदिरा को ऑनलाइन मंगवाया जा सकता है। इसके लिये व्यक्ति को एंड्राइड मोबाईल के प्लेस्टोर से सीएसएमसीएल ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा कर मदिरा होम डिलीवर कराई जा सकती है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में फिर दो कोरोना मरीजों की मौत, आज 338 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार के पार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"