Aban Ahmed Car Accident Video: कैसे हुआ था अतीक अहमद के बेटे अबान की कार का एक्सीडेंट, एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने, यहां देखें आप भी
Aban Ahmed Car Accident Video: अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार के एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Aban Ahmed Car Accident Video/Image Credit: X Handle
- तीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार के एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने।
- वीडियो में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई नजर आई कार।
- अबान अहमद की 6 अगस्त को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
Aban Ahmed Car Accident Video: लखनऊ: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की 6 अगस्त को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं अब अबान अहमद की कार के एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आबान की कार डिवाइडर से टकराई। यह वीडियो आबान की कार के पीछे चल रही गाड़ी के डैश कैम में रिकॉर्ड हुआ था।
6 अगस्त को हुआ था सड़क हादसा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 6 अगस्त को झांसी जेल में भाई अली से मिलने के लिए जाते वक्त अबान सहित 2 लोगों की मौत हुई थी। सफेद रंग की क्रेटा कार से आबान और उसके दोस्त साथ जा रहे थे।
बता दें अब तक अबान के साथ हुए हादसे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि जानवर बचाने के चलते यह हुआ। (Aban Ahmed Car Accident Video) हालांकि अब वीडियो सामने आने के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। प्रयागराज से झांसी जा रहे आबान की गाड़ी जैसे ही पूंछ थाना क्षेत्र के पास चिल्ली गांव के पास पहुंचती है, वहां एक पिकअप को टेकओवर करने के बाद सामने डिवाइडर आया और कार उससे टकरा गई।
अतीक के बेटे अबान के एक्सीडेंट का एक्सक्लुसिव वीडियो बताया जा रहा है….#Exclusive #Atikahmad #Aban #UP pic.twitter.com/YOG0rleBPN
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 12, 2026
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया था सामने?
Aban Ahmed Car Accident Video: इससे पहले झांसी में सड़क हादसे में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत को लेकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बड़ा बयान सामने आया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. रजनीश यादव ने स्पष्ट किया कि अबान की मौत पूरी तरह सड़क हादसे में आई गंभीर चोटों की वजह से हुई थी। हादसे के दौरान अबान के ब्रेन में गंभीर हेमरेज हुआ था। इसके अलावा दिल और आंतों को भी गंभीर क्षति पहुंची थी। आतें और दिल बुरी तरह से फट गए थे, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। अबान की कार का एक्सीडेंट 6 अगस्त को हुआ था। इस दौरान उसके दोस्त भी साथ थे। घायल हुए दोस्तों में दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Tata Sons Chairman N Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, संभालेंगे इस दिनों तक जिम्मेदारी, जानिए आखिर क्यों लिया पद छोड़ने का फैसला
- Ajinkya Rahane Commentary Debut News: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब नई पारी की शुरुआत करने जा रहे अजिंक्य रहाणे, अब इस रोल में आएंगे नजर, जानें कब करेंगे डेब्यू
- EV Subsidy Increase: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले? सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी और मंजूर किए 1,000 करोड़ रुपये, जानें अब कीमतों में कितनी मिलेगी राहत?

Facebook


