मध्यप्रदेश विधानसभा में अब जनता पूछ सकेगी सरकार से सवाल, जानिए क्या होगी नई व्यवस्था

मध्यप्रदेश विधानसभा में अब जनता पूछ सकेगी सरकार से सवाल, जानिए क्या होगी नई व्यवस्था

मध्यप्रदेश विधानसभा में अब जनता पूछ सकेगी सरकार से सवाल, जानिए क्या होगी नई व्यवस्था
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: March 2, 2019 3:04 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की विधानसभा में अब जनता सरकार से सवाल पूछ सकेगी। कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों को ये अधिकार देने जा रही है। इसके लिए प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण और शून्यकाल की तर्ज पर आधे घंटे का जनता प्रहर शुरू होगा।

इसमें जनता के सवालों का जवाब संबंधित विभाग के मंत्री सदन में ठीक उसी तरह से देंगे, जैसे विधायकों के सवाल का दिया जाता है। प्रश्नों का चयन लॉटरी के जरिए होगा और जिसके प्रश्न चुने जाएंगे, उसे प्रश्न चर्चा में आने के दिन अध्यक्षीय दीर्घा में मौजूद रहने का मौका भी मिलेगा ताकि वो भी पूरी प्रक्रिया को देख सके।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में हुआ विंग कमांडर अभिनंदन का मानसिक उत्पीड़न, चेकअप में पाए गए मेडिकली फिट 

इसके लिए संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव पर संसदीय कार्यमंत्री डॉ.गोविंद सिंह ने मुहर लगा दी है। शुक्रवार को इसे अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेज दिया गया है। इस पर कांग्रेस का दावा है कि गुड गवर्नेंस के लिए ज़रुरी है कि सत्ता जनता के लिए जवाबदेह हो।


लेखक के बारे में