अब ये शख्स कभी नहीं काटेगा पेड़! 2 सागौन काटने पर 1 करोड़ 21 लाख रुपए का जुर्माना

अब ये शख्स कभी नहीं काटेगा पेड़! 2 सागौन काटने पर 1 करोड़ 21 लाख रुपए का जुर्माना

अब ये शख्स कभी नहीं काटेगा पेड़! 2 सागौन काटने पर 1 करोड़ 21 लाख रुपए का जुर्माना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: May 1, 2021 6:31 pm IST

रायसेन: जिले के बम्होरी मे दो पेड़ काटने पर एक आरोपी पर 1 करोड़ 21 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाने के लिए चालान पेश किया गया है। एक पेड़ की उम्र 50 साल मानकर उसकी उपयोगिता के आधार पर जुर्माने की राशि तय की गई है। 50 साल में एक पेड़ 11 लाख 97 हजार 500 रुपए की आक्सीजन मिलने का अनुमान लगाया गया। इस वक्त कोरोना महामारी की वजह से मरीजों को ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है, लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है।

Read More: कहीं आपने भी तो नहीं खरीदा, रायपुर की दुकानों में सेनेटाइजर के नाम पर बिक रहा ‘जहर’, आ सकते हैं कैंसर-अंधापन की चपेट में

ऐसे में छोटे लाल नाम के शख्स ने सागौन के दो पेड़ काटे थे, जिस पर वन विभाग ने आज की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ये जुर्माना लगाने का चालान पेश किया है। पेड़ के होने से होने वाले कई फायदों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह का जु्र्माना निर्धारित किया जो कि सवा करोड़ रुपए के करीब है। दरअसल आरोपी छोटे लाल ने जनवरी 2021 में सिंघोरी अभयारण्य की पहरिया में सागौन के दो पेड़ काटे गए थे, तभी से ये फरार चल रहा था।

Read More: जीवन जीने के अधिकार में शामिल है राइट टू हेल्थ, सरकारी दावों के मुकाबले जमीनी हालात अलग: हाईकोर्ट ने जारी किया 22 पन्नों का आदेश 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"