मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 हजार 821, स्वस्थ हुए 4 हजार 289
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 हजार 821, स्वस्थ हुए 4 हजार 289
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 हजार 8 सौ के पार हो गई है। प्रदेश में अब तक 7 हजार 821 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक 331 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं, जबकि 4 हजार 289 लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- इन इलाकों में शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन, SDM ने जारी किया न…
कोरोना हॉटस्पॉट बने इंदौर में संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार 344 हो गई है। इंदौर में अब तक कुल 126 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि एक हजार 673 लोग ठीक भी हुए हैं। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां संक्रमितों की कुल संख्या 14 सौ 71 हो गई है, जबकि 899 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इंदौर और भोपाल के बाद उज्जैन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण का केस हैं। यहां अब तक 660 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 55 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 318 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं।
ये भी पढ़ें- इन कर्मचारियों के वेतन से अब नहीं होगी कटौती, मुख्यमंत्री राहत को…
नीमच में भी पिछले 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है, यहां अब तक 198 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सागर में भी संक्रमण के 165 केस सामने आ चुके हैं। इसके अलावा बुरहानपुर में 293, खंडवा में 239 और जबलपुर में 229 मरीज कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

Facebook


