जूडा के बाद अब नर्सिंग स्टाफ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 25 जून से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

जूडा के बाद अब नर्सिंग स्टाफ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 25 जून से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

जूडा के बाद अब नर्सिंग स्टाफ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 25 जून से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 10, 2021 5:49 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में अब नर्सिंग स्टाफ ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। भोपाल में सांकेतिक प्रदर्शन के तौर पर सभी नर्सों ने ब्लैक रिबन बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया है। इंदौर और जबलपुर में प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग स्टाफ ने भी काली पट्टी बांधी और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे है।

Read More: सरकार और संगठन में अपनी हिस्सेदारी से नाखुश हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? मध्यप्रदेश दौरे को लेकर गरमाई सियासत

नर्सिंग एसोसिएशन का कहना है कोरोना काल में हमने कठिन हालातों में काम किया। हमारी करीब 8 मांगें है, जिनके बारे में सरकार को समय-समय पर बता चुके है। लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए ये आंदोलन किया जा रहा है।

Read More: साथी को अगवा कर नक्सली देने वाले थे मौत की सजा, रात में चकमा देकर थाने पहुंचा आत्मसमर्पित नक्सली

नर्सेस एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर 24 जून तक सरकार ने इनकी मांगों को नहीं मानती है, तो 25 जून से हड़ताल करेंगे। बता दें कि नर्सिंग एसोसिएशन नर्सों की पोस्ट का नाम बदलने, रात्रिकालीन भत्ता देने और सेकंड ग्रेड पे समेत 8 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज फिर बढ़े नए मरीजों के आंकड़े, 24 घंटे में 14 की मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"