नए साल पर अधिकारी-कर्मचारियों को मिल सकती है सौगात, जल्द जारी हो सकता है प्रमोशन आदेश
नए साल पर अधिकारी-कर्मचारियों को मिल सकती है सौगात, जल्द जारी हो सकता है प्रमोशन आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश नए साल में प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट से सशर्त अनुमति मिलने के बाद मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों का प्रमोशन आदेश जारी किया जा सकता है।
पढ़ें- फीका पड़ा अफगानी और तुर्की के प्याज का स्वाद, महंगी कीमत होने के बा..
मंत्री पीसी शर्मा के मुताबिक यदि अनुमति मिली तो प्रदेश के 50 हजार अधिकारी कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इसी के ही साथ कमलनाथ सरकार एक बार फिर 1 हजार करोड़ का कर्ज़ लेने जा रही है। इसको लेकर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि दो लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज पिछली सरकार ने लिया जिसकी अब तक भरपाई नहीं हो पाई है।
पढ़ें- सरकारी स्कूलों में 22 हजार नए शिक्षकों की होगी नियुक्ति, 70 हजार शि…
बाढ़ और अतिवृष्टि का पैसा भी केंद्र सरकार ने अब तक नहीं दिया है। वहीं पीसी ने सरकार के एक हजार करोड़ को सामान्य बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार का दो लाख करोड़ और कहां कमलनाथ सरकार का 1 हजार करोड़ रुपए। दोनों ही सरकारों में जमीन आसमान का अंतर हैं।
पढ़ें- सनकी आशिक ने सगाई टूटने पर मंगेतर के काट दिए दोनों हाथ, चरित्र पर क…
परावत को बड़ी जिम्मेदारी

Facebook


