दर्दनाक हादसा: वाहन की ठोकर से बाइक सवार बच्चे नहर में गिरे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

दर्दनाक हादसा: वाहन की ठोकर से बाइक सवार बच्चे नहर में गिरे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

दर्दनाक हादसा: वाहन की ठोकर से बाइक सवार बच्चे नहर में गिरे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: February 3, 2020 7:47 am IST

हरदा। मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हरदा में अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नहर में गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता है।

Read More News: नेहरू कॉलेज को शिफ्ट करने को लेकर गरमाई राजनीति, भड़के छात्रों ने न…

जानकारी के अनुसार हादसा टिमरनी थाना इलाके की है। यहां वाहन की ठोकर के बाद भदुगांव नहर में गिरे एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर के बाद बच्चे नहर में गिर गए।

Read More News: धान खरीदी के अंतिम दौर में किसानों ने केंद्र के बाहर खोला मोर्चा, कहा- टोकन ज…

जिसके बाद नहर से एक बच्चे की लाश निकाली गई। जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है। टिमरनी पुलिस ने शव को बरामद किया है। वहीं लापता एक की तालश शुरू कर दी है। मृतक का नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Read More News: ऑटो पार्ट्स कारोबारी को फोन पर मिली बेटी के अपहरण की धमकी, मांगे 20…


लेखक के बारे में