सिटी बस की चपेट में आकर युवक की मौत, आक्राशित लोगों ने किया जमकर हंगामा, किया पथराव

सिटी बस की चपेट में आकर युवक की मौत, आक्राशित लोगों ने किया जमकर हंगामा, किया पथराव

सिटी बस की चपेट में आकर युवक की मौत, आक्राशित लोगों ने किया जमकर हंगामा, किया पथराव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: January 27, 2020 2:17 am IST

रायपुर: राजधानी के रायपुर रेलवे स्टेशन पर सिटी बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खरोरा से रायपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली सिटी बस रविवार शाम स्टेशन पर आकर रूकी थी। इसी दौरान बस अचानक आगे बढ़ गई और सामने पैदल जा रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिटी बस चालक बस में हैंड ब्रेक लगाना भूल गया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में पथराव किया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: दो बाइकों में जबर्दस्त भिड़ंत, चार युवकों की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के अनुसार खरोरा से रायपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली सिटी बस ने रविवार को एक युवक को चपेट में ले लिया। हादसे से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। जानकारी मिलने से मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने लोगो को समझाइश देकर बस को अपने में कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। अज्ञात मृतक के पास से खरोरा से पंडरी तक का एक सिटी बस का टिकट मिला है, जिससे पुलिस आशंका जता रही है कि मृतक खरोरा का रहने वाला है। साथ ही जीआरपी अज्ञात मृतक की शिनाख्ती में जुट गई है।

Read More: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 : द्वारका में त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना कांग्रेस को इस सीट से बड़ी उम्मीदें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"